कुएं में समरसेबल निकालने उतरे 4 लोग, जहरीली गैस ने ली 3 की जान; एक की हालत गंभीर

  चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया। शहाबगंज थाना क्षेत्र के किड़हिरा गांव में बंद कुएं के अंदर फंसे समरसेबल पंप को निकालने उतरे चार लोग अचानक जहरीली गैस की चपेट में आ गए। चारों बेहोश होकर कुएं में गिर पड़े। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक-एक कर कुएं में उतरे थे चार लोग जानकारी के मुताबिक, किड़हिरा गांव में एक कुएं के अंदर लगा समरसेबल पंप खराब हो गया […]