जांजगीर-चांपा में पिकनिक के दौरान बड़ा हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 छात्र; एक का शव बरामद

  जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पिकनिक मनाने पहुंचे कॉलेज छात्रों के साथ शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी गांव स्थित हसदेव नदी में तीन छात्र डूब गए। शनिवार को रेस्क्यू टीम ने एक छात्र का शव बरामद कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश अभी जारी है। सेल्फी के दौरान फिसला पैर, बचाने उतरे दो दोस्त भी बहे बताया जा रहा है कि बिलासपुर के चौकसे कॉलेज में बी-फार्मा प्रथम वर्ष के 4 छात्र और 4 छात्राएं शुक्रवार को देवरी पिकनिक स्पॉट पहुंचे थे। इसी दौरान पवन लाल, सचिन सिंह और मुरारी साहू नदी किनारे फोटो खींचने के लिए गए। इसी बीच […]

CG Accident : जांजगीर-चांपा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो सवार 5 लोगों की मौत, तीन गंभीर

  जांजगीर। जांजगीर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। इतना ही नहीं इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पपताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा जांजगीर-चांपा जिले में NH-49 पर सुकली गांव में हुआ है। यहां एक स्कॉर्पियो में सवार होकर कुछ लोग बारात से लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो […]