जांजगीर-चांपा में पिकनिक के दौरान बड़ा हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 छात्र; एक का शव बरामद

  जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पिकनिक मनाने पहुंचे कॉलेज छात्रों के साथ शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी गांव स्थित हसदेव नदी में तीन छात्र डूब गए। शनिवार को रेस्क्यू टीम ने एक छात्र का शव बरामद कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश अभी जारी है। सेल्फी के दौरान फिसला पैर, बचाने उतरे दो दोस्त भी बहे बताया जा रहा है कि बिलासपुर के चौकसे कॉलेज में बी-फार्मा प्रथम वर्ष के 4 छात्र और 4 छात्राएं शुक्रवार को देवरी पिकनिक स्पॉट पहुंचे थे। इसी दौरान पवन लाल, सचिन सिंह और मुरारी साहू नदी किनारे फोटो खींचने के लिए गए। इसी बीच […]