Jio Platforms IPO: खुलते ही मचा धमाल! 30 मिनट में QIB कैटेगरी 2 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब, जानें प्राइस बैंड और GMP
Business News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को बोली शुरू होते ही संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त समर्थन मिला। बुधवार सुबह करीब 10 बजे तक योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 2.86 गुना सब्सक्राइब हो गया। कंपनी का यह इश्यू करीब 30,213 करोड़ रुपये जुटाने के लक्ष्य के साथ बाजार में उतरा है। सफल होने पर यह मूल्य के लिहाज से भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बन सकता है। 10 मिनट में पूरी हुई QIB हिस्से की पहली सदस्यता सूत्रों के मुताबिक, संस्थागत निवेशकों ने बोली शुरू होते ही आईपीओ में दिलचस्पी दिखाई। क्यूआईबी श्रेणी के लिए आरक्षित 4,90,07,827 शेयरों के मुकाबले मांग तेजी से बढ़ी। बताया […]



