टेकऑफ के बाद इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, पुणे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित; 192 यात्रियों की अटकी सांसें
पुणे। गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में रविवार सुबह उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी खराबी आ गई। विमान का लैंडिंग गियर टेकऑफ के बाद अंदर नहीं जा सका और बाहर ही रह गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुणे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स समेत कुल 192 लोग सवार थे। हालांकि, राहत की बात यह रही कि विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करा ली गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। टेकऑफ के बाद अंदर नहीं गया लैंडिंग गियर जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 रविवार सुबह पुणे से गुवाहाटी के लिए रवाना […]



