रायपुर में स्कूल वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड ऑटो-ई-रिक्शा चालकों पर चला चाबुक
रायपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर रायपुर यातायात पुलिस ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाते हुए स्कूलों के बाहर ई-रिक्शा, ऑटो और वैन की औचक जांच की। जांच के दौरान कई वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर परिवहन करते हुए पाया गया, जिसके बाद वाहन चालकों को सख्त चेतावनी दी गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त (यातायात) श्रीमती अर्चना झा के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने शहर के प्रमुख स्कूलों के बाहर अभियान चलाया। जांच सेंट जेवियर्स स्कूल, रेयान इंटरनेशनल स्कूल, होली क्रॉस स्कूल (कांपा), बालाजी विद्यामंदिर (देवेंद्र नगर), कृष्णा पब्लिक स्कूल (कमल विहार), होली […]



