छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच तेज! रायपुर से बिलासपुर-कोरबा तक EOW-ACB की ताबड़तोड़ दबिश, डेढ़ दर्जन ठिकानों पर छापेमारी
रियल एस्टेट, ज्वेलर्स, कपड़ा और कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर पहुंची जांच टीम; राजनांदगांव में दो कारोबारियों के घर कार्रवाई, कटघोरा में नपा अध्यक्ष के आवास पर भी दबिश रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई लगातार तेज होती नजर आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के बाद अब आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) भी सक्रिय हैं। शुक्रवार को रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, राजनांदगांव, राजिम और कोरबा सहित कई शहरों में जांच एजेंसियों ने करीब डेढ़ दर्जन ठिकानों पर दबिश दी। अलग-अलग कारोबारियों और अन्य लोगों के ठिकानों पर एक साथ हुई कार्रवाई से प्रदेश में हलचल मच गई है। […]



