डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, जैश-ए-मोहम्मद का पाकिस्तानी आतंकी कमांडर ढेर; M4 राइफल बरामद

  डोडा। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह स्थित सेओज धार इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के एक पाकिस्तानी आतंकी कमांडर को मार गिराया। संयुक्त अभियान के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाकर आतंकी का शव बरामद कर लिया है। मुठभेड़ स्थल से M4 राइफल मिली तलाशी अभियान के दौरान SOG डोडा, राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और CRPF की संयुक्त टीम को आतंकी का शव मिला। मौके से अमेरिकी निर्मित M4 राइफल भी बरामद की गई है।सुरक्षाबलों ने शव और हथियार को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी आतंकी के मारे जाने के बाद भी सुरक्षाबलों ने इलाके […]