डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, जैश-ए-मोहम्मद का पाकिस्तानी आतंकी कमांडर ढेर; M4 राइफल बरामद

  डोडा। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह स्थित सेओज धार इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के एक पाकिस्तानी आतंकी कमांडर को मार गिराया। संयुक्त अभियान के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाकर आतंकी का शव बरामद कर लिया है। मुठभेड़ स्थल से M4 राइफल मिली तलाशी अभियान के दौरान SOG डोडा, राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और CRPF की संयुक्त टीम को आतंकी का शव मिला। मौके से अमेरिकी निर्मित M4 राइफल भी बरामद की गई है।सुरक्षाबलों ने शव और हथियार को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी आतंकी के मारे जाने के बाद भी सुरक्षाबलों ने इलाके […]

जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर: किश्तवाड़-डोडा में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही, सड़क बंद; जलविद्युत परियोजना भी प्रभावित

० 540 मेगावाट क्वार पावर प्रोजेक्ट में घुसा मलबा, कई वाहन दबे; भूस्खलन के बाद राहत-बचाव अभियान तेज जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और डोडा जिलों में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई। तेज बहाव के साथ आए पानी और मलबे ने कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। बाढ़ के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। क्वार जलविद्युत परियोजना को भारी नुकसान फ्लैश फ्लड का सबसे अधिक असर 540 मेगावाट क्वार जलविद्युत परियोजना की टीआरटी (टेल रेस टनल) साइट पर पड़ा। भारी मात्रा में पानी और मलबा परियोजना परिसर में घुस गया, […]

डोडा में बादल फटने से मची तबाही, बाढ़ में बहीं फसलें-बाग; कई सड़कें बंद, राहत-बचाव जारी

  डोडा। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को भारी बारिश और बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचा दी। भलेसा क्षेत्र के खलजुगासर इलाके में बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ से खेत, बाग-बगीचे और निजी संपत्तियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। बादल फटते ही बाढ़ का कहर, फसलें और बाग हुए तबाह भलेसा के खलजुगासर इलाके में बादल फटने के बाद आई तेज बाढ़ ने कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचाया। किसानों की खड़ी फसलें, फलदार बाग-बगीचे और कई मकान जलप्रलय की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना […]

Jammu Kashmir: रामबन में सेना का वाहन 700 फीट गहरी खाई में गिरा, दर्दनाक हादसे में तीन जवान शहीद

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सेना का ट्रक फिसलकर करीब 700 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हादसा नेशनल हाईवे-44 पर बैटरी चश्मा के पास सुबह 11:30 बजे हुआ। सेना का यह ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहे एक काफिले का हिस्सा था। हादसे के तुरंत बाद, एसडीआरएफ, पुलिस, सेना और स्थानीय स्वयंसेवकों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया। दुर्घटना में वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीन सैनिक बलिदान हो गए। शहीद हुए सैनिकों का नाम अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर है। उनके […]