डोडा में बादल फटने से मची तबाही, बाढ़ में बहीं फसलें-बाग; कई सड़कें बंद, राहत-बचाव जारी
डोडा। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को भारी बारिश और बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचा दी। भलेसा क्षेत्र के खलजुगासर इलाके में बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ से खेत, बाग-बगीचे और निजी संपत्तियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। बादल फटते ही बाढ़ का कहर, फसलें और बाग हुए तबाह भलेसा के खलजुगासर इलाके में बादल फटने के बाद आई तेज बाढ़ ने कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचाया। किसानों की खड़ी फसलें, फलदार बाग-बगीचे और कई मकान जलप्रलय की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना […]



