मरवाही में हाथियों का बड़ा झुंड, ड्रोन से गिनती में सामने आए 62 गजराज; किसानों की बढ़ी चिंता, वन विभाग अलर्ट
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के मरवाही वन मंडल क्षेत्र में हाथियों की बढ़ती संख्या ने वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। अब तक करीब 55 हाथियों के होने का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन ड्रोन कैमरे से की गई गिनती में कुल 62 हाथियों की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। एक साथ इतने बड़े झुंड के इलाके में मौजूद होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हाथियों का दल खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। ड्रोन से गिनती में सामने आई हाथियों की वास्तविक संख्या जानकारी के मुताबिक, हाथियों का झुंड पहले दो से तीन छोटे दलों में बंटकर अलग-अलग स्थानों पर विचरण […]



