Bilaspur News: अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे गहरे पानी में बहे, तलाश जारी; SDRF ने संभाला मोर्चा
बिलासपुर। दयालबंद के मधुबन इलाके में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे पानी में बहकर लापता हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ बच्चों की तलाश शुरू कराई। बाद में SDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद नदी में सर्च ऑपरेशन तेज किया गया। नहाते समय गहरे पानी में चले गए दोनों बच्चे जानकारी के मुताबिक, मधुबन अटल आवास निवासी 12 वर्षीय आयान अंसारी और 16 वर्षीय इमरेश शनिवार दोपहर मोहल्ले के पास अरपा नदी में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों नदी के ऐसे हिस्से […]



