तिरुपति बालाजी को 207 करोड़ का महादान, कारोबारी ने चढ़ाए 121 किलो सोने के आभूषण और हीरे
तिरुमला। आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित प्रसिद्ध भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में एक श्रद्धालु ने आस्था और भक्ति की अनूठी मिसाल पेश की है। चेन्नई के कारोबारी वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने मंदिर में 121 किलो सोने के आभूषण और हीरे दान किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत 207.6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसे भगवान वेंकटेश्वर के चरणों में किसी एक श्रद्धालु की ओर से अब तक का सबसे बड़ा दान बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पूरी हुई दान की प्रक्रिया मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में दान की प्रक्रिया संपन्न हुई। कारोबारी वर्धमान जैन ने व्यापार में मिली सफलता के लिए भगवान […]



