15 दिन से लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका से गांव में दहशत
खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। ग्राम गातापार में पिछले करीब 15 दिनों से लापता 70 वर्षीय अनुसूईया बाई मंडावी का कंकाल रविवार को धान के खेत में मिला। महिला के अवशेष मिलने की खबर से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले में महिला की मौत होने की आशंका जताई है। हालांकि, वन्यजीव के हमले की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों के मुताबिक, अनुसूईया बाई मंडावी करीब 15 दिनों पहले अचानक लापता हो गई थीं। काफी तलाश के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस […]



