CG News: दही हांडी उत्सव में CM साय का बड़ा संदेश- एकता और टीम भावना से हासिल होता है हर लक्ष्य; गोविंदाओं का बढ़ाया उत्साह
रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में आयोजित विशाल दही हांडी उत्सव में भक्ति, उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी कार्यक्रम में शामिल हुए और गोविंदाओं की टोलियों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दही हांडी केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि एकता, सहयोग और टीम भावना की शक्ति का प्रतीक है। ‘एक-दूसरे के सहयोग से ही टूटती है दही हांडी’ मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हांडी तक पहुंचने वाला गोविंदा अकेले अपनी मंजिल हासिल नहीं करता। उसके नीचे खड़े साथियों का विश्वास, सहयोग और सामर्थ्य ही उसे ऊंचाई तक पहुंचाता है। […]



