दिल्ली में दर्दनाक हादसा: ई-रिक्शा की बैटरी में धमाके के बाद घर में लगी आग, दो की मौत

  नई दिल्ली। रघुबीर नगर के आर ब्लॉक में सोमवार तड़के ई-रिक्शा की बैटरी फटने से एक मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 17 वर्षीय सुफैद और 38 वर्षीय मोहम्मद सामिद के रूप में हुई है। सुबह 4:42 बजे मिली आग की सूचना दमकल विभाग के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 4:42 बजे रघुबीर नगर स्थित एक मकान में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जांच […]