Independence Day 2026: लाल किले पर फुल ड्रेस रिहर्सल, दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद; जगह-जगह बैरिकेडिंग

  नई दिल्ली। 15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल को देखते हुए राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक प्रतिबंध लागू किए गए हैं। लाल किले और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। दिल्ली में जगह-जगह बैरिकेडिंग, पुलिस तैनात स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग कर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। आया नगर बॉर्डर पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित खतरे को लेकर […]

दिल्ली में आज भी 16 मेट्रो स्टेशन बंद, DMRC का बड़ा फैसला; यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

  ० सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक कई प्रमुख स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, तीन इंटरचेंज स्टेशनों पर ट्रेन बदलने की सुविधा जारी नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने गुरुवार को भी बड़ा फैसला लेते हुए 16 मेट्रो स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। DMRC के अनुसार, सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक इन स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट पूरी तरह बंद रहेगी। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट जैसे प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर ट्रेन बदलने की सुविधा जारी रहेगी। इन 16 मेट्रो स्टेशनों पर रोक बंद किए गए स्टेशनों में लोक […]

दिल्ली में ISI का आतंकी नेटवर्क ध्वस्त, स्पेशल सेल ने 4 संदिग्धों को दबोचा

० पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची जा रही थी बड़ी साजिश, विदेशी पिस्तौल और कारतूस बरामद; पुलिस ठिकानों व धार्मिक स्थलों की कर रहे थे रेकी नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआई (ISI) प्रायोजित एक अंतरराज्यीय आतंकी और हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन पंजाब और एक दिल्ली का निवासी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी दिल्ली में आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभदीप सिंह, गुरजंट सिंह, साजन सिंह और गगनप्रीत के रूप में हुई है। जांच एजेंसियों के अनुसार, सभी आरोपी […]

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा का नया मॉडल: बसों में महिला कमांडो, घर तक सुरक्षा की गारंटी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। अब डीटीसी और क्लस्टर बसों में हथियारबंद महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही महिलाओं को बस स्टॉप से लेकर घर तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए विशेष ‘डोर-स्टेप सिक्योरिटी मॉडल’ तैयार किया जा रहा है। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने महिला सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि महिलाओं की सुरक्षा केवल बसों और सार्वजनिक परिवहन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उनकी अंतिम मंजिल तक सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जानी चाहिए। बसों में महिला कमांडो, […]

दिल्ली में शुरू हुई देश की पहली हाइड्रोजन बस सेवा, सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में स्वच्छ परिवहन की नई पहल

दिल्ली। Delhi में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ शहरी परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए हाइड्रोजन गैस से चलने वाली बस सेवा की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत पहली बार इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने Delhi Metro Rail Corporation को दो अत्याधुनिक हाइड्रोजन बसें सौंपी हैं। आज से सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में एकीकृत हाइड्रोजन चालित शटल सेवा शुरू की गई है, जिसका संचालन आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सहयोग से किया गया है। इसका उद्देश्य स्वच्छ, टिकाऊ और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना है। यह शटल सेवा Central Secretariat और Seva Teerth मेट्रो स्टेशनों के बीच संचालित […]

दिल्ली के विवेक विहार में भीषण आग: 4 मंजिला इमारत में लगी आग, 9 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

  दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा स्थित विवेक विहार इलाके में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक 4 मंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, आग लगने की सूचना सुबह करीब 3:47 बजे दमकल विभाग को मिली। इसके बाद तुरंत दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। आग इतनी तेजी से फैली कि दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल के कई फ्लैट इसकी चपेट में आ गए। घटना के समय इमारत में कई लोग मौजूद थे, जिनमें से कई अंदर फंस गए। […]

दिल्ली के चार स्कूलों को बम धमकी का ईमेल, जांच के बाद सभी अलर्ट फर्जी निकले

  नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब चार अलग-अलग स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलते ही स्कूल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। सूचना मिलने पर दिल्ली अग्निशमन सेवा और स्थानीय पुलिस की टीमों को मौके पर भेजा गया। इसके बाद सभी स्कूलों में सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकालकर तलाशी अभियान चलाया गया। जांच के दौरान धौला कुआं, दिल्ली कैंट और शंकर विहार स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल तथा द्वारका सेक्टर-14 स्थित सीआरपीएफ स्कूल को निशाना बनाए जाने की जानकारी सामने आई। हालांकि, घंटों चली तलाशी के बाद किसी […]

Big News:उड़ान से ठीक पहले भड़की आग! 232 यात्रियों की जान पर बन आई, दिल्ली एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

नई दिल्ली. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। Swiss Air की फ्लाइट LX147, जो दिल्ली से ज्यूरिख के लिए रवाना होने वाली थी, टेक-ऑफ के दौरान अचानक तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। जैसे ही विमान ने उड़ान भरनी शुरू की, इंजन नंबर 1 में खराबी आ गई और उसमें आग लग गई। उस समय विमान की रफ्तार करीब 104 नॉट्स थी। स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत टेक-ऑफ रद्द कर दिया और विमान को रनवे पर ही सुरक्षित रोक लिया। विमान में सवार 232 यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया। हालांकि, इस दौरान 6 यात्री घायल […]

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा, स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों में टक्कर

दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब टैक्सीइंग के दौरान दो विमानों के पंख आपस में टकरा गए। इस घटना में स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों को नुकसान पहुंचा, हालांकि सभी यात्री और क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट का B737-700 विमान रनवे की ओर बढ़ रहा था, तभी उसका दाहिना विंगलेट पास खड़े अकासा एयर के विमान से टकरा गया। टक्कर के कारण दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद दोनों विमानों की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इस […]