CG Politics: दुर्ग में कांग्रेस के सम्मेलन में गुटबाजी का नजारा! भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव के समर्थकों में नारेबाजी, दीपक बैज को देनी पड़ी नसीहत
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी की अंदरूनी खींचतान एक बार फिर सामने आ गई. दुर्ग के एसएनजी भवन में आयोजित सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र यादव के समर्थकों के बीच अपने-अपने नेता के समर्थन में नारेबाजी की होड़ देखने को मिली. माहौल ऐसा बना कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को मंच से ही कार्यकर्ताओं को नसीहत देनी पड़ी. सम्मेलन में जहां संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर चर्चा होनी थी, वहीं समर्थकों की नारेबाजी ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी. भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव के समर्थकों में नारेबाजी दरअसल, […]



