महादेव सट्टा एप पर कांग्रेस का भाजपा सरकार से सवाल, दीपक बैज बोले- सौरभ चंद्राकर आया, रवि उप्पल और शुभम सोनी कब पकड़े जाएंगे?

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकार वार्ता कर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल किया कि जब सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया जा सकता है, तो उसके पार्टनर रवि उप्पल और शुभम सोनी को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान महादेव सट्टा एप मामले को लेकर कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिए राजनीतिक प्रचार किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद भी पिछले तीन वर्षों में इस मामले […]