दुर्ग गुटखा कारोबारी पर 317 करोड़ की टैक्स-पेनल्टी, 90 दिन में जमा करनी होगी रकम; 12 संपत्तियों पर विभाग की नजर
० ‘सितार’ गुटखा कारोबार की पांच साल चली जांच के बाद GST विभाग की बड़ी कार्रवाई, राशि जमा नहीं करने पर संपत्ति कुर्की की तैयारी दुर्ग। दुर्ग के चर्चित गुटखा कारोबारी गुरमुख जुमनानी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राज्य जीएसटी विभाग ने उसके खिलाफ 317 करोड़ रुपये के टैक्स और पेनल्टी का आदेश जारी किया है। विभाग के आदेश के मुताबिक निर्धारित राशि 90 दिन के भीतर जमा करनी होगी। रकम जमा नहीं करने की स्थिति में विभाग चिन्हित संपत्तियों की कुर्की कर बकाया राशि की वसूली कर सकता है। पांच साल के कारोबार की जांच के बाद तय हुई राशि राज्य जीएसटी विभाग के मुताबिक प्रतिबंधित तंबाकू युक्त गुटखे […]



