देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार; 5 की मौत, बच्चे समेत घायलों का रेस्क्यू जारी
पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि कार हरिद्वार से पौड़ी की ओर जा रही थी। वाहन में छह से सात लोग सवार थे। हादसे के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करते हुए पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अब तक पांच लोगों […]



