Dhamtari Crime News: धमतरी में चाकूबाजी से युवक की मौत, दूसरा घायल; वारदात के बाद आरोपी फरार

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में चाकूबाजी की घटना से सनसनी फैल गई। अर्जुनी थाना क्षेत्र के मुजगहन के पास आपसी विवाद के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में दीपांशु साहू की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आपसी विवाद में चाकू से किया हमला जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात मुजगहन के पास किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने दीपांशु साहू और उसके साथी पर चाकू से हमला कर दिया। दीपांशु मुजगहन का निवासी था। हमले में दोनों घायल हो गए, […]