धान के कटोरे के चावल की अब यूरोप में होगी ब्रांडिंग, बार्सिलोना में छत्तीसगढ़ ने बढ़ाए कदम; किसानों को मिलेगा वैश्विक बाजार
रायपुर। धान के कटोरे के नाम से प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ के पारंपरिक सुगंधित चावल अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश के विशिष्ट कृषि उत्पादों को यूरोपीय बाजारों तक पहुंचाने और उनकी वैश्विक ब्रांडिंग के लिए स्पेन के बार्सिलोना में अहम व्यावसायिक चर्चा हुई। कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में पहुंचे छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कृषि उत्पादों के प्रचार-प्रसार और निर्यात की संभावनाओं पर चर्चा की। बार्सिलोना में अंतरराष्ट्रीय संस्था के साथ हुई बैठक छत्तीसगढ़ के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में स्पेन पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने फिरा बार्सिलोना संस्था के सीईओ रिकॉर्ड जेप्टरो के […]



