Raipur News: धार्मिक पर्वों को लेकर नगर निगम का बड़ा फैसला, 5 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें; होटल-प्रतिष्ठानों पर भी नजर
रायपुर। राजधानी रायपुर में आगामी धार्मिक पर्वों को देखते हुए नगर पालिक निगम ने शहर में मांस-मटन की बिक्री पर पांच दिनों के लिए रोक लगाने का फैसला किया है। निगम के आदेश के अनुसार निर्धारित तिथियों पर पशुवध गृह के साथ सभी मांस-मटन विक्रय दुकानें बंद रहेंगी। प्रतिबंध के दौरान नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इन 5 दिनों में बंद रहेंगी दुकानें नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक वर्ष 2026 में निम्न तिथियों पर निगम क्षेत्र में पशुवध गृह और मांस-मटन की सभी दुकानें बंद रहेंगी— 14 सितंबर – श्री गणेश चतुर्थी 15 सितंबर – पर्युषण पर्व का अंतिम दिवस […]



