CG News: नंदकुमार साय की बिगड़ी तबीयत, CM विष्णुदेव साय हेलीकॉप्टर से लेकर पहुंचे रायपुर, बालाजी अस्पताल में इलाज की व्यवस्था
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व सांसद और वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय के स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशीलता दिखाई है। पैर में चोट लगने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुख्यमंत्री अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लेकर पहुंचे। यहां उनके उपचार के लिए बालाजी अस्पताल में व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि दो दिन पहले नंदकुमार साय फिसलकर गिर गए थे, जिससे उनके पैर में चोट आई है। चोट के कारण उन्हें चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। रात में घर पहुंचकर CM ने जाना हालचाल मुख्यमंत्री ने बताया कि कल जशपुर प्रवास के दौरान उनके निवास के […]


