रायपुर के नंदनवन का होगा कायाकल्प, 50 करोड़ की लागत से PPP मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन
रायपुर, 31 अगस्त 2026। राजधानी रायपुर के अटारी गांव स्थित नंदनवन को अब नए और आकर्षक स्वरूप में विकसित करने की तैयारी है। नंदनवन के पुनर्विकास पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों ने मुख्य सचिव विकासशील के सामने नंदनवन पुनर्विकास की प्रस्तावित परियोजना का प्रस्तुतिकरण दिया। नए स्वरूप में विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन प्रस्तावित परियोजना के तहत नंदनवन के बॉटनिकल गार्डन को नए सिरे से विकसित और पुनर्जीवित किया जाएगा। इसके साथ ही यहां बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और पर्यावरण संरक्षण […]



