NMDC Steel Plant Accident: नगरनार स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघले स्लैग की चपेट में आने से ऑपरेटर की मौत

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में काम करने के दौरान पिघले हुए स्लैग की चपेट में आने से एक ऑपरेटर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नगरनार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। काम के दौरान पिघले स्लैग की चपेट में आया ऑपरेटर जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 31 वर्षीय मंगल साय के रूप में हुई है। वह छोटे देवड़ा का निवासी था। बताया जा रहा है कि मंगल साय वर्ष 2023 से एनएमडीसी स्टील प्लांट में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। काम […]