रायपुर में गंदगी पर सरकार सख्त, नगर निगम के दो वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस; 3 दिन में मांगा जवाब

रायपुर। राजधानी रायपुर की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। शहर में जगह-जगह फैली गंदगी और लगातार सामने आ रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने नगर निगम के दो वरिष्ठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें निगम के उपायुक्त (सफाई प्रभारी) जसदेव बाबरा और जोन क्रमांक-4 की आयुक्त दिव्या चन्द्रवंशी शामिल हैं। दोनों अधिकारियों से तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। बार-बार निर्देश के बावजूद सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि समीक्षा बैठकों के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर […]