Nagaland News: नगालैंड में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत, 19 गिरफ्तार; 3 हजार बोतलें जब्त
कोहिमा। नगालैंड में कथित तौर पर जहरीली और मिलावटी शराब पीने से पिछले दो दिनों में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मोकोकचुंग जिले के 8 और तुएनसांग जिले के 11 लोग शामिल हैं। गौर करने वाली बात यह है कि नगालैंड में वर्ष 1990 से शराबबंदी लागू है। मिलावटी शराब की सप्लाई चेन की जांच पुलिस ने मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित की है। एसएसपी वेसुप्रा केजो के मुताबिक, एएसपी आई. बुंगलांग चांग के नेतृत्व में गठित टीम जहरीली शराब के स्रोत और उसकी सप्लाई चेन का पता लगाएगी। पुलिस ने मौत की वास्तविक वजह का पता लगाने […]



