मोहन की सत्ता पर संकट के बादल, नरेंद्र तोमर के लिए खुल सकता है सीएम की कुर्सी का रास्ता

मंत्रिमंडल में खींचतान, जनता की नाराजगी, कर्ज का बोझ और कमजोर होती राजनीतिक पकड़ ने बदलाव की अटकलों को हवा दी – रवि भोई भोपाल। मध्य प्रदेश की भाजपा राजनीति में इन दिनों ऊपर से सब कुछ सामान्य दिखाई दे रहा है, लेकिन अंदरूनी हलचल लगातार बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार के सामने अब केवल विपक्ष की चुनौती नहीं है, बल्कि पार्टी के भीतर असंतोष, मंत्रियों के बीच खींचतान और सरकार की कार्यशैली को लेकर उठते सवाल भी मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। सत्ता के गलियारों में यह चर्चा तेज है कि क्या मोहन यादव अपना कार्यकाल पूरा कर पाएंगे या भाजपा 2028 के विधानसभा […]