#राष्ट्रीय

Gujarat ATS Action: वडोदरा से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, राइफल और 20 से ज्यादा जिंदा कारतूस बरामद

Advertisement Carousel

 

वडोदरा। गुजरात एटीएस को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को एटीएस की टीम ने वडोदरा से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक राइफल और 20 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है।

बस स्टैंड के पास से हुई गिरफ्तारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार संदिग्ध के असम से आने की बात कही जा रही है। उसे वडोदरा में एक बस स्टैंड के पास से पकड़ा गया। हालांकि, आरोपी की पहचान और उसके नेटवर्क को लेकर आधिकारिक स्तर पर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

कहां से आई राइफल, किसे सौंपी जानी थी?

गुजरात एटीएस के अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में एक बड़ा ऑपरेशन अभी जारी है। जांच एजेंसियां पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी के पास बरामद राइफल कहां से आई थी और इसे किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था। साथ ही जैश-ए-मोहम्मद से उसके कथित संपर्कों और संभावित नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल एटीएस की जांच जारी है। आने वाले समय में इस कार्रवाई से जुड़े और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।