पंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, दो पूर्व विधायक और कुंवर विजय प्रताप सिंह BJP में शामिल; दिल्ली में थामा कमल का दामन
नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य की राजनीति में दल-बदल का दौर तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। रविवार को पार्टी से इस्तीफा देने वाले पूर्व विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। उनके साथ अमृतसर उत्तरी से विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। तीनों नेताओं ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। दो विधायकों ने रविवार को छोड़ी थी AAP पटियाला जिले की समाना विधानसभा सीट से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने रविवार को आम आदमी पार्टी […]



