पवन खेड़ा को बड़ा झटका: हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

गुवाहाटी। असम में दर्ज एक आपराधिक मामले को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने उनकी ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया। यह याचिका मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के सिलसिले में दाखिल की गई थी। जानकारी के अनुसार, पवन खेड़ा ने अपनी याचिका में गिरफ्तारी से बचाव के लिए अग्रिम जमानत की मांग की थी, लेकिन अदालत ने इसे स्वीकार नहीं किया। यह मामला गुवाहाटी क्राइम ब्रांच थाने में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। पवन खेड़ा ने क्या आरोप लगाए थे? पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि रिनिकी […]