CG News: पहाड़ी कोरवा महिला ने एक साथ दिया तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म, स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से टली बड़ी मुश्किल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के दूरस्थ आदिवासी इलाके से स्वास्थ्य विभाग की तत्परता की एक सकारात्मक तस्वीर सामने आई है। राजपुर विकासखंड की अति-जोखिम वाली गर्भवती पहाड़ी कोरवा महिला श्रीमती बसंती ने एक साथ तीन स्वस्थ नवजात शिशुओं को जन्म दिया है। फिलहाल मां और तीनों बच्चे स्वस्थ हैं और चिकित्सकों की निगरानी में हैं। अस्पताल से लौटने की जानकारी मिलते ही सक्रिय हुआ अमला जानकारी के मुताबिक बसंती किसी कारणवश जिला अस्पताल अंबिकापुर से बिना उपचार कराए अपने गांव लौट आई थीं। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिलते ही मैदानी अमला सक्रिय हो गया। महिला को समय पर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तत्काल जरूरी तैयारियां […]



