Palghar Earthquake: एक घंटे में दो बार कांपी धरती, 3.4 रही दोनों झटकों की तीव्रता; जान-माल का नुकसान नहीं

  पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार रात करीब एक घंटे के भीतर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। दोनों भूकंप की तीव्रता 3.4 दर्ज की गई। लगातार दो झटकों से स्थानीय लोगों में कुछ देर के लिए चिंता का माहौल बन गया। हालांकि, प्रशासन के मुताबिक अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। एक घंटे के अंतराल में आए दो झटके जिला सूचना कार्यालय के अनुसार, पहला भूकंप रात 10:04 बजे आया। इसके करीब एक घंटे बाद रात 11 बजे फिर 3.4 तीव्रता का झटका महसूस किया गया। 5 किलोमीटर की गहराई में था केंद्र जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद […]