Cyclone Akvan: ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल शुरू, पुरी-कोणार्क के समुद्र तट खाली; गोपालपुर में 186 मिमी बारिश

भुवनेश्वर। चक्रवात अकवान ने ओडिशा के तटीय इलाकों में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार सुबह गोपालपुर के दक्षिण में करीब 60 किलोमीटर और पुरी से लगभग 160 किलोमीटर दूर चक्रवात की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू होने की सूचना है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह प्रक्रिया करीब दो घंटे तक जारी रह सकती है। तूफान के प्रभाव से समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं और तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ लगातार बारिश हो रही है। मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर पुरी, कोणार्क और चंद्रभागा के समुद्र तटों को खाली करा […]