Cyclone Akvan: अर्णब-मुरासु के बाद अब ‘अकवान’ की आहट, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की आशंका से बढ़ी चिंता
कोलकाता: बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर चक्रवाती तूफान का खतरा मंडराने लगा है. अर्णब और मुरासु के बाद अब संभावित चक्रवात ‘अकवान’ को लेकर मौसम विशेषज्ञों ने निगरानी शुरू कर दी है. मौसम संबंधी गतिविधियों के संकेतों के बीच 13 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना जतायी जा रही है. इसके बाद यह मौसमी सिस्टम कितना मजबूत होगा और किस दिशा में आगे बढ़ेगा, इस पर नजर रखी जा रही है. प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, इसका रुख तमिलनाडु या आंध्र प्रदेश के तट की ओर हो सकता है. हालांकि, बंगाल पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं […]


