लोकसभा में पेपर लीक रोकथाम संशोधन विधेयक 2026 पास, राहुल गांधी के बयान पर सदन में हंगामा
०विपक्ष के विरोध के बीच ध्वनिमत से विधेयक पारित, सरकार बोली- निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम नई दिल्ली। लोकसभा ने बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बीच लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के छात्रों के आंदोलन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हंगामे के बावजूद सरकार ने विधेयक को सदन से मंजूरी दिला दी। सरकार बोली- परीक्षा प्रणाली होगी और मजबूत विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री […]



