फ्लाइट में यात्री की दबंगई! अबू धाबी से कोच्चि आ रही इंडिगो की उड़ान में सह-यात्री पर बेल्ट से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

कोच्चि। अबू धाबी से कोच्चि आ रही इंडिगो की फ्लाइट में यात्रियों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। एक यात्री ने कथित तौर पर अपने सह-यात्री के साथ मारपीट की और बेल्ट से उसका गला कसने की कोशिश की। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात मंगलवार शाम करीब 7 बजे उड़ान संख्या 6E1404 में हुई। सीट को लेकर हुआ विवाद, यात्री को मारा मुक्का पुलिस के मुताबिक, आरोपी रोशन मार्टिन वायट्टिला का रहने वाला है, जबकि पीड़ित यूसुफ त्रिशूर का निवासी है। एफआईआर में दर्ज जानकारी के अनुसार, घटना के समय मार्टिन सीट नंबर 30D और यूसुफ सीट नंबर 31B पर […]