मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के Instagram पर आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

आरंग। कैबिनेट मंत्री एवं सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु खुशवंत साहेब के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। कांवड़ यात्रा के पोस्ट पर की गई थी आपत्तिजनक टिप्पणी मामला मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल @gurukhuswant से जुड़ा है। उनके अकाउंट पर चंदखुरी से आरंग तक निकाली गई 71 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा से संबंधित एक पोस्ट अपलोड किया गया था। इसी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में jai_praksh_official_ नामक […]