CM विष्णुदेव साय के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, मिले 2 हजार से ज्यादा आवेदन; बुजुर्गों को तत्काल मिला श्रवण यंत्र, बच्चे के इलाज के निर्देश
रायपुर। लंबे अंतराल के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे। किसी ने आर्थिक सहायता की गुहार लगाई, तो किसी ने जमीन विवाद और निर्माण कार्य से जुड़ी समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं। मुख्यमंत्री ने सभी की बातें गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में 2 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में 2 हजार से ज्यादा आवेदन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि लंबे अंतराल के बाद आयोजित जनदर्शन में 2 हजार से अधिक आवेदन मिले हैं। इनमें आर्थिक सहायता, […]



