CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बस्तर में भारी बारिश के आसार; रायपुर में भी बरसेंगे बादल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गहरे अवदाब के रूप में आगे बढ़ रहे मौसमी सिस्टम का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। बुधवार को रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदला रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और आसमान में बादल छाए रहेंगे। रायपुर में करीब 30 मिनट हुई तेज बारिश बुधवार सुबह राजधानी रायपुर में हल्के बादल छाए रहे। दोपहर होते-होते आसमान में घने काले बादल छा गए और इसके बाद करीब 30 मिनट तक तेज बारिश हुई। बारिश थमने के बाद कुछ देर के लिए धूप […]



