Banke Bihari Temple: बांकेबिहारी मंदिर के लिए 50 एकड़ जमीन की मांग, 8 करोड़ के खर्च पर भी चर्चा

वृंदावन: ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं में सुधार और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर मंगलवार को हाईपावर्ड कमेटी की 22वीं बैठक आयोजित की गई। लक्ष्मण शहीद सभागार में हुई इस बैठक में मंदिर के विस्तार, नए भवन के निर्माण, आठ करोड़ रुपये की धनराशि के उपयोग और दर्शन व्यवस्था समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में सेवायत सदस्य की ओर से 50 एकड़ जमीन उपलब्ध कराकर नया मंदिर बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया। बैठक के दौरान मंदिर के चार्टर्ड अकाउंटेंट की ओर से पेश वित्तीय रिपोर्ट के आधार पर मंदिर की आय-व्यय और उपलब्ध धनराशि के इस्तेमाल पर विचार-विमर्श किया गया। बताया गया कि […]