बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें पद छोड़ने की वजह
० स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला, नए राष्ट्रपति के चुनाव तक संसदीय अध्यक्ष संभालेंगे कार्यभार ढाका। बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका कार्यकाल अभी करीब दो वर्ष शेष था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनके इस्तीफे की अटकलें तेज थीं। राष्ट्रपति के एक करीबी सहयोगी ने उनके इस्तीफे की पुष्टि की है। स्वास्थ्य कारणों से छोड़ा पद 76 वर्षीय मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में बताया कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने पद छोड़ने का फैसला लिया। राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता के अनुसार, […]



