Honor Killing का सनसनीखेज मामला, बेटी के वायरल वीडियो से नाराज पिता-भाई पर हत्या का आरोप

  अहमदाबाद। अहमदाबाद के सरखेज इलाके में 22 वर्षीय युवती की मौत के मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने युवती के पिता और भाई को उसकी कथित हत्या के मामले में आरोपी बनाया है। जांच में सामने आया है कि युवती का करीब तीन महीने पहले एक पुरुष मित्र के साथ वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस को आशंका है कि इसी मामले को लेकर परिवार में विवाद हुआ और इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले में 56 वर्षीय मोहम्मद फारूक नवाबखान और 38 वर्षीय हबिल फारूक को गिरफ्तार किया है। दोनों पर युवती की हत्या करने का आरोप है। सुनसान इलाके में […]