Honor Killing का सनसनीखेज मामला, बेटी के वायरल वीडियो से नाराज पिता-भाई पर हत्या का आरोप

  अहमदाबाद। अहमदाबाद के सरखेज इलाके में 22 वर्षीय युवती की मौत के मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने युवती के पिता और भाई को उसकी कथित हत्या के मामले में आरोपी बनाया है। जांच में सामने आया है कि युवती का करीब तीन महीने पहले एक पुरुष मित्र के साथ वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस को आशंका है कि इसी मामले को लेकर परिवार में विवाद हुआ और इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले में 56 वर्षीय मोहम्मद फारूक नवाबखान और 38 वर्षीय हबिल फारूक को गिरफ्तार किया है। दोनों पर युवती की हत्या करने का आरोप है। सुनसान इलाके में […]

जहां कभी खेत और पशुपालन था रोजगार का आधार, वहीं अब पर्यटन ने बदल दी पूरी तस्वीर; गुजरात का एकता नगर बना विकास का नया मॉडल

गुजरात से ग्राउंड रिपोर्ट दिलीप माहेश्वरी छत्तीसगढ़ पत्रकारों का पी ई बी भारत सरकार के द्वारा गुजरात मॉडल अध्ययन दौरे के लिए अहमदाबाद के एकता नगर गए वहां हमारे संवाददाता दिलीप माहेश्वरी ने अध्ययन दल के साथ जाकर एकता नगर की एक विशेष रिपोर्ट दी है। कभी जहां की अर्थव्यवस्था कृषि और पशुपालन तक सीमित थी, वहां आज इलेक्ट्रिक बसें दौड़ रही हैं, महिलाएं ई-रिक्शा चला रही हैं, स्थानीय युवा पर्यटकों को गाइड कर रहे हैं और गांवों के लोग होटल से लेकर पर्यटन सुविधाओं तक में रोजगार पा रहे हैं। सरदार सरोवर बांध और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के विकास ने नर्मदा के किनारे बसे इस क्षेत्र की तस्वीर ही […]

Blast Breaking : अहमदाबाद की पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आग में 8 लोगों की मौत; 15 घायल

  ० धमाकों से दहला इलाका, कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार; पीएम मोदी ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को एक पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। आग लगने के बाद फैक्टरी में रखे विस्फोटकों में लगातार धमाके होने लगे, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह हादसा रामोल-गात्राड रोड स्थित मेहमदपुरा की टैलेंट पटाखा फैक्टरी में हुआ। आग लगते ही फैक्टरी में रखे पटाखों और विस्फोटक सामग्री में एक के बाद एक तेज धमाके […]