IndiGo Flight Emergency Landing: बैंकॉक से दिल्ली जा रही फ्लाइट में बिगड़ी यात्री की तबीयत, लखनऊ में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
लखनऊ। बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में शनिवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विमान में सवार एक यात्री की अचानक तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई। यात्री की हालत को देखते हुए पायलट ने तत्काल लखनऊ एयरपोर्ट से संपर्क किया और मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E-1054 बैंकॉक से रात करीब 8:15 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। विमान को रात करीब 11:10 बजे दिल्ली पहुंचना था। उड़ान के दौरान एक यात्री की तबीयत अचानक खराब हो गई। स्थिति की जानकारी मिलते ही क्रू […]



