बैंक ऑफ इंडिया का ‘किसान समृद्धि उत्सव’, 16 हितग्राहियों को 4.20 करोड़ रुपये के ऋण वितरित
० किसान माह के तहत आयोजित कार्यक्रम में कृषि योजनाओं और आधुनिक खेती पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी रायपुर। बैंक ऑफ इंडिया, रायपुर अंचल की ओर से किसान माह के तहत ‘किसान समृद्धि उत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों, स्वयं सहायता समूहों और कृषि उद्यमियों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा 16 हितग्राहियों को करीब 4.20 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक शारदा भूषण राय, गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, कृषि विभाग के उप अभियंता सुधीर वर्मा, रायपुर अंचल के आंचलिक प्रबंधक विनय उपकारी […]



