Chhattisgarh News: पुलिस स्मृति दिवस पर CM विष्णुदेव साय ने शहीद जवानों को किया नमन, बोले- जवानों का बलिदान हमेशा रहेगा याद
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों के योगदान को याद किया। शहीद जवानों के समर्पण को किया याद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस उन वीर जवानों के साहस और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने राष्ट्र और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका समर्पण हमेशा देशवासियों को […]



