पटवारियों की हड़ताल को तहसीलदारों का समर्थन, बोले- जायज हैं मांगें; सरकार तत्काल करे पूरा
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को अब तहसीलदारों का भी समर्थन मिल गया है। पीवी एप के विरोध, वेतन विसंगति दूर करने और पदोन्नति की मांग को लेकर 13 अक्टूबर से जारी आंदोलन के बीच राज्य कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारी बलौदाबाजार के दशहरा मैदान स्थित धरनास्थल पहुंचे। संघ के प्रांताध्यक्ष पेखन टोण्डे ने पटवारियों की मांगों को जायज बताते हुए राज्य सरकार से तत्काल निराकरण की मांग की। ‘पटवारियों की नहीं, किसानों की लड़ाई है यह’ धरनास्थल पर पटवारियों को समर्थन देते हुए कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांताध्यक्ष पेखन टोण्डे ने कहा कि उनकी मांगों को पूरा करना कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। शासन चाहे […]



